बड़ी खबर: फौजी होटल में रंगरेलियां मना रहे 3 प्रेमी जोड़े पकड़े, बजरंग दल ने कहा लव जिहाद की पहली सीढ़ी- Shivpuri News


शिवपुरी। आज की बडी खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के फौजी हॉटल से आ रही है। जहां आज बजरंग दल ने पुलिस के सहयोग से 3 प्रेमी जोडों को आपत्तिजनक हालात में होटल के कमरे से पकडा है। इन जोडों को पकडकर पुलिस कोतवाली ले आई है। बताया जा रहा है कि उक्त होटल में पकडे गए सभी युवक समुदाय विशेष से है। जबकि युवतीयां हिंदू बताई जा रही है। इस मामले की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता कोतवाली में एकत्रित हो गए है और कार्यवाही की मांग पर अड गए है।

जानकारी के अनुसार शहर की एक महिला पत्रकार और बजरंग दल के कार्यकर्ताओ को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के आगे स्थिति फोजी होटल में घंटे के हिसाब से कमरा देकर यहां खुलेआम युवक और युवतीयों को रंगरैलियां बनाने का परमिट होटल संचालक देता है। इस सूचना पर आज पत्रकार और बजरंग दल के कार्यकर्ता अपने साथ पुलिस टीम लेकर वहां पहुंचे और होटल से 2 युवतीयां और 3 युवकोंं को अपने साथ कोतवाली लेकर आ गए है। यह तीनों युवक समुदाय विशेष के बताए जा रहे है।

इनका कहना है
हमें सूचना मिली थी कि फौजी होटल में घंटे के हिसाब से रूम देने की सूचना मिली थी। जिसपर हमारी टीम वहां पहुंची और 3 लडके लडकीयों को यहां से पकडा है। इसमें युवतियां तो हिंदू है। परंतु तीनों युवक मुस्लिम है। यह लव जिहाद की पहली सीढी है। जिसके चलते हमने पुलिस से उक्त होटल संचालक और तीनों युवकों पर कार्यवाही की मांग की है। अगर पुलिस इस मामले में कार्यवाही नहीं करती हो हम उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
रामसिंह यादव,जिलाध्यक्ष विश्व हिंदु परिषद,बजरंग दल शिवपुरी।

हमें सूचना मिली थी कि एक होटल में लडके लडकियों को रूम बिना आईडीकार्ड के दिए जा रहे है। जिसपर से आज हमारी टीम पत्रकार और बजरंग दल की टीम के साथ गई थी। जिसपर से होटल के कमरों से 2 लडकियां और 3 लडके पकडे गए है। अब हम होटल संचालक से रजिस्टर मंगा रहे है। साथ ही इन युवको से पूछताछ कर रहे है। पूछताछ के बाद होटल संचालक और इन युवकों पर कार्यवाही की जाएगी।
सुनील खेमरिया,टीआई सिटी कोतवाली ।