शहर के प्यासे कंठो के लिए खबर: 2 दिन की छुट्टी पर रहेगी मड़ीखेड़ा, नही आऐगा पानी- Shivpuri News

शिवपुरी। मड़ीखेड़ा इंटेकवेल एवं सतनवाडा फिल्‍टर प्‍लांट का फ्लोमीटर लगाया जाना है। मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी ने जानकारी दी है कि फ्लोमीटर लगाने के लिए मड़ीखेड़ा इंटेकवेल एवं सतनवाड़ा फिल्‍टर प्‍लांट की जल प्रदाय व्‍यवस्‍था दो दिन के लिए बंद रहेगी।

उन्‍होंने बताया कि 10 और 11 दिसम्‍बर को जल प्रदाय व्‍यवस्‍था बंद रखी जायेगी। जिससे शहर की सभी टंकियों एवं सभी सम्‍प्‍वैलो के जल प्रदाय क्षेत्रों में जल प्रदाय व्‍यवस्‍था बाधित होगी।