काजल सिकरवार- शिवपुरी। कोविड 19 के कारण पिछले 2 साल से लॉकडाउन लग रहा हैं। पिछले वर्ष की इस वर्ष की अपेक्षाकृत आने वाले नए साल में 2022 में अधिक शुभ विवाह मुर्हत हैं। आने वाले वर्ष में विवाहो की धूम हैं। इस साल लॉकडाउन से मिली निजात के कारण बैड बाजो का शोर हैं। लेकिन अब सहालग पर ग्रह नक्षत्र लॉकडाउन लगाने जा रहे हैं।
जाता हुए 2021 के दिसंबर में 13 तारिख तक ही विवाहो के मुर्हत हैं। इसके बाद एक माह के लिए मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। दरअसल, हिंदू धर्म के अनुसार 14 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है। खरमास को 'मलमास' भी कहा गया है। कहते हैं, खरमास में सारे मांगलिक और धार्मिक कार्य बंद कर दिए जाते हैं। ऐसे में खरमास समाप्त होने तक भगवान शिव की आराधना लोगों के लिए फलदायक होती है। खरमास का यह समय एक माह तक रहेगा।
यह ग्रह लगा रहे हैं विवाहो पर लॉकडाउन
खरमास को लेकर आज जन शीघ्रता से कई मांगलिक कार्य निपटा लिए हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, जब बृहस्पति की राशि धनु या इस बीच भगवान सूर्य की ऊर्जा पृथ्वी पर कम होने लगती है। देवता शयन को चले जाते हैं। मीन में सूर्य गोचर करते हैं तो इसे खरमास कहा जाता है। हालांकि, ऐसा नहीं है खरमास में मांगलिक कार्य बंद कर दिए जाते हैं। कई ऐसे काम है जो खरमास में किए जाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
नहीं होते मांगलिक कार्य
ज्योतिषचार्यो का कहना हैं कि खरमास यानी 'मलमास' की अवधि में कई सारे मांगलिक और धार्मिक कार्य बंद कर दिए जाते हैं। शादी-विवाह, गृह प्रवेश, सगाई, सत्यनारायण पूजा, मुंडन, नामकरण, यज्ञ संस्कार आदि नहीं किए जा सकते। इस दौरान लोग पूजन और कई कार्यों के करने से से स्वयं को परहेज करते हैं। 14 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी तक खरमास की अवधि रहेगी। इस एक माह में भगवान शिव की पूजा फलदायक साबित होती हैं।
शिवपूजा अति फल देने वाली होती हैं
इस मौसम में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इससे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। पंडित राम प्रताप मिश्र बताते हैं कि सूर्य देवता जब धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास लगता है। इस बीच कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। खरमास में देवी देवताओं का अपमान नहीं करना चाहिए। खरमास का समापन 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन होती है।
आने वाले साल 2022 में यह हैं विवाह मुहूर्त
जनवरी 2022 में खरमास के बाद 22, 23, 24 और 25 ताऱीख को सहालग तेज रहेगी। इसके बाद फरवरी 2022 में 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 तारीख विवाह के लिए शुभ मानी गई है। बात करें मार्च 2022 की तो 4 मार्च और 9 मार्च को शादी का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद होलाष्टक लग जाएंगे। फिर अप्रैल में 14 से लेकर 27 तारीख तक लगन तेज रहेगी। मई में अक्षय तृतीया के साथ ही विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

