बाल कल्याण समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों का ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान, मंदिर निर्माण पर हुई चर्चा - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। तुलसी आश्रम बडे़ हनुमान मंदिर कत्थामिल पर ब्राह्मण समाज की बैठक एकजुटता व समाज के उत्थान के साथ मंदिर निर्माण को लेकर महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 श्री पुरूषोत्तम दास जी महारज के सानिध्य में गत दिवस सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान बाल कल्याण समिति की नव नियुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों को भी विप्र बंधुओं की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम कांत शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि पाराशर एवं महासचिव राज कुमार सड़ैया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में वताया कि सामाजिक कार्यो में गति लाने, सामाजिक उत्थान एवं मंदिर निर्माण को लेकर गत दिवस तुलसी आश्रम कत्थामिल पर ब्राह्मण समाज की बैठक महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 श्री पुरूषोत्तम दास जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुई।

बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के संरक्षक डाॅ. अर्जुन लाल शर्मा एवं डाॅ. एस.के. पुराणिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान बाल कल्याण समिति की नवनियुक्त अध्यक्षा श्रीमति सुषमा पाण्डेय एवं सदस्य उमेश भारद्वाज का सम्मान विप्र बंधुओं की उपस्थिती में किया गया।

भगवान श्री परशुराम मंदिर के निर्माण को लेकर विप्र बंधुओं से रायशुमारी के बाद निर्माण कमेटी बनाने पर सहमति बनी एवं शीघ्र ही विप्र बंधुओं से सहयोग लेने के लिए अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। जिससे शीघ्र ही भव्य मंदिर का निर्माण हो सके। बैठक का शुभारंभ भगवान श्री परशुराम जी की पूजा अर्चना कर प्रारंभ कर किया गया। मंच का संचालन महावीर मुदगल द्वारा किया गया। बैठक का समापन अन्नकूट प्रसादी वितरण के साथ हुआ।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रमोद भार्गव, डाॅ.बी.के.शर्मा, कैलाश दुवे, हजारीलाल दीक्षित, दिलीप मुदगल, महेश पाण्डेय, महेश भार्गव, सुनील पुजारी नोहरी, ओपी भार्गव, गोविन्द अवस्थी, विनय पाराशर, गोविन्द भार्गव, ओमप्रकाश पाण्डेय, धैर्यवर्धन शर्मा, धीरज शर्मा, संतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरगोविन्द शर्मा, राजू शर्मा पिपरघार, यशवंत भार्गव, डीएन टेडिया, सुखदेव शर्मा, रघुवीर पाराशर, गोरक्ष पाल शर्मा, गौरी शंकर दीवानजी, जी पी शर्मा, नरेश मिश्रा मनपुरा, राधाकृष्ण शर्मा, रामगोपाल पाराशर, श्रीमती मीना दुवे, एकता शर्मा, राजेश बिहारी पाठक, लखन अवस्थी, प्रदीप शर्मा, राजकुमार शर्मा, संजय शर्मा, विपिन पचैरी, अखिलेश शर्मा, जूली शर्मा, संजय पाठक, गुणसागर शर्मा, गोविन्द शर्मा, उमाचरण सिरौठिया, महेन्द्र उपाध्याय, डाॅ. अशोक पाराशर, डाॅ.देवेन्द्र शर्मा, विजय भारद्वाज, राकेश धोवनी, वीरेन्द्र अवस्थी, हितशरण शर्मा आदि शामिल थे।
G-W2F7VGPV5M