बडी खबर: अहमदाबाद से भिंड जा रही है बस का एक्सीडेंट, बाइक सवार मां बेटे की मौत - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। इस बक्त की सबसे बडी खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहां आज एक बडा सडक हादसा हुआ है। एक यात्री बस बाईक सबार को बचाने के फेर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि लगभग दो दर्जन यात्री इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का उपचार जारी है।

बताया गया है कि यात्री बस अहमदाबाद से भिंड जा रही थी। तभी रातौर के पास एक बाईक पर तीन लोग सबार होकर जा रहे थे। जिन्हे बचाने के फेर में बस अनियत्रिंत हो गई और पलट गई। इस हादसे में बाईक पर सबार बेटा हंशराज शाक्य निवासी रातौर और मां साबुत्रा शाक्य की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बस क्रमांक आरजे 27 पी बी 5000 अहमदाबाद से भिंड जा रही थी। वही रातौर के पास बाईक सबार हंशराज शाक्य उम्र 22 अपनी मां साबुत्रा शाक्य उम्र 45 साल अपनी बेटी नेन्सी शाक्य उम्र 5 साल और बेटे गौरव उम्र 6 साल को बाईक से खेत से अपने घर लौट रहे थे। तभी फोरलाईन पर यह हादसा हुआ। इस हादसे में मां बेटे की मौके पर ही दर्दनाम मौत हो गई। जबकि दोनों बेटे और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हादसे में बस में सबार नैना देवी पुत्री देवीदयाल कौंच जिला जालौन,तनू पुत्री देवी दयाल उम्र 8 साल निवासी कौंच,लाल शंकर पुत्र सोघालाल उम्र 38 साल निवासी उदयपुर, प्रीति पत्नि सालिगराम प्रजापति उम्र 20 साल निवासी बाघौरघर दौसा,सालिगराम प्रजापति पुत्र राजकुमार प्रजापति उम्र 21 साल निवासी दौसा,धर्मेन्द्र प्रजापति पुत्र रामसिया प्रजापति उम्र 26 साल निवासी नहला थाना दरिया,सुमन पत्नि अजय जैन उम्र 42 साल निवासी मेहगांव जिला भिंड सहित लगभग दो दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
G-W2F7VGPV5M