बॉयफ्रेंड की बाहों में थी तभी पति आ गया, FIR दर्ज हो गई- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिले के बामौरकलां थाना क्षेत्र के भरसूला गांव से आ रही है। जहां बीते रोज एक महिला ने अपने ही गांव के एक युवक पर छेडछाड का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम भरसूला गांव में एक महिला अपने घर में अकेली थी। तभी गांव का ही एक आरोपी महिला के घर में आ गया। बताया जा रहा है कि उक्त महिला का युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते वह महिला से मिलने आया तभी महिला का पति का आ गया। जिससे देखकर आरोपी मौके से भाग गया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M