DNS SHIVPURI- भास्कर में किसानों की ताकत, पत्रिका में पुलिस पर सवाल और नई दुनिया को नगरपालिका की चिंता

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी के आज प्रमुख अखबारो में आज की लीड खबरो की बात करे तो भास्कर ने अपने शिवपुरी भास्कर की लीड खबर में शिवुपरी की कृषि पवार को स्थान दिया हैं कि जिले में शिवपुरी में लगेगी मूंगफली और टमाटर की प्रोसेस यूनिट जिससे किसानो को फायदा हुआ हैं। वही पत्रिका ने अपनी लीड खबर में दुर्घटना को स्थान दिया हैं। इस दुर्घटना में 2 लोगो की मौत हुई हैं। नई दुनिया ने अपनी लीड खबर में राजस्व की चिंता व्यक्त की है। खबर का आशय हैं कि अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई न होने कारण 10 करोड से अधिक की राजस्व की हानि होने का अनुमान लगाया है।

पत्रिका: शिवपुरी पत्रिका ने आज अपनी लीड खबर में दुर्घटना को स्थान दिया हैं। यह रोड दुर्घटना में दिनारा थाना क्षेत्र के अलगी गांव में रहने वाले मुकेश झा की बेटी की शादी उप्र के बबीना से थी। शादी के बाद मुकेश और उसका परिवार ट्रेक्टर ट्रॉली से वापस लौट रहे थे तभी एक रेत से भरे डंपर ने ट्रेक्टर को उडा दिया। इस घटना में 2 लोगो की मौत ओर दर्जन भर घायल होने की खबर हैं इस घटना को लगभग शिवुपरी के सभी समाचार पत्रो ने स्थाान दिया हैं।

पत्रिका ने तबेला बना शिवपुरी का बाजार,आमजन हो रहा परेशान शीर्षक से एक ओर खबर का प्रकाशन किया हैं इस खबर में लिखा हैं कि गोशाला फुल हो गई और कांजी हाउस बंद पडे हैं और मेवशी सडक पर बैठे हैंं। नगर पालिका के पास कोई समाधान नही हैं सिर्फ दावे किए जा रहे। वही पत्रिका ने एक पुराने मामले को लेकर एक और खबर का प्रकाशन किया हैं।

इस खबर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लिखा हैं कि 103 करोड के बैंक घोटाले में इनाम घोषित कर पुलिस सो चुकी हैं। वही सिद्धि विनायक में हुए भ्रुण हत्या काण्ड में प्रबंधन और भ्रूण हत्या का सौदा करने वाली नर्स फरार हैं और करैरा में 3 पुलिसकर्मी सहित 2 पत्रकारो पर मामला दर्ज हुआ हैंं लेनिक अभी कोई गिरफ्तार नही हुई हैं।

दैनिक भास्कर- दैनिक भास्कर ने अपनी लीड खबर में एक एक्सूलिसिव इंटरव्यूह को स्थान दिया हैं यह खबर किसानो की हित की खबर हैं। खबर में प्रकाशित किया हैं कि शिवपुरी जिले में मूंगफली और कद्दू टमाटर का प्रचुर मात्रा में उत्पादन होता है। इसलिए यहां पर जल्द फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएगी। इसका सबसे बड़ा लाभ किसानों को मिलेगा। यूनिट प्रारंभ होने से जहां किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम मिलेगा। वही फूड प्रोसेसिंग यूनिट से लगने वाली सामग्री और उसके विक्रय से भी किसान और उनके परिवार लाभान्वित होंगे। यह बात मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने शिवपुरी में आयोजित एक निजी समारोह में शनिवार रात 10: बजे दैनिक भास्कर से बातचीत में कही।

वही भास्कर ने शिवपुरी की सिंध को लेकर जनहित की खबर का प्रकाशन किया हैं। इस खबर में सिंध की लाईन बार बार फूट रही हैं। जिससे लोगो का समय पर पानी नही मिलता हैं। शहर में लाइन डालने वाही कंपनी के बिलो का पेमेंट नही हो रहा है। इस कारण ठेकेदार काम नही कर रहा हैं। शहर में फूटी लाईनो के कारण पानी रोडो पर फैल रहा हैं। और यही गंदा पानी लोगो के घरो में जा रहा हैं।

नई दुनिया: नई दुनिया के शिवपुरी के पेज पर लीड खबर में शहर में अवैध कॉलोनियो पर कार्यवाही न करने से 10 करोड से ज्यादा राजस्व की हानि की अंशका व्यक्त की हैं। 57 चिन्हित अवैध कॉलोनी जो नपा ने ही चिन्हित की हैं उन पर कार्रवाई नही हो सकी हैं। प्रशासन सिर्फ नोटिस देकर शांति से बैठ चुका हैं। अगर इन 57 कॉलोनियो की विधिवत परिमिशन ली जाती तो नगर पालिका को विभिन्न शुल्को के माध्यम से साढे आठ करोड से अधिक राजस्व की प्राप्ति होती। वही शिवपुरी में कॉलोनियो को नबंर एक दर्जा देने वाली विभाग टीएनसीपी विभाग का कार्यालय शिवपुरी में नही हैं।

गुना में हैं वहां शिवपुरी के लोगो के काम नही होते है। वही नई दुनिया ने बोर्ड परिक्षाओ को लेकर भी एक खबर का प्रकाशन किया हैं इस खबर में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्धवारा आयोजित होने वाली बोर्ड परिक्षाओ में बनाए जाने वाले केन्द्रो के विषय में बताया है कि शिवपुरी जिले में 68 केंद्र बनाए हैं,जिनमे 34 हजार से अधिक छात्रो के परिक्षा देने का अनुमान हैं। जिले में 49 सरकारी और 17 प्राइवेट स्कूलो सहित 1 कॉलेज को भी परिक्षा केन्द्र बनाया हैं।
G-W2F7VGPV5M