विशेष श्रृंगार के साथ तैयार है भक्त भैरो अष्टमी मनाने को, दिन भर चलेगा भंडारा यह है मैन्यू: 8 हजार डोसे बांटने का लक्ष्य- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर के प्रसिद्ध भैरोबाबा मंदिर पर कल भैरो अष्टमी धूमधाम से मनाई जाऐगी। भैरो अष्टमी के दिन भैरोबाबा की विशेष पूजा अर्चना की जाऐगी। इस अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया हैं और भैरो बाबा की विशेष साज श्रृ्ंगार किया गया हैं। भैरो बाबा उत्सव समिति ने भैरो अष्टमी के दिन 56 भोग के साथ 8 हजार डोसे बाटने का लक्ष्य रखा है।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि भैरो अष्टमी के दिन सुबह 7 बजे से ही श्रृंगार दर्शन शुरू हो जाऐगे। 56 भौग लगाए जाऐंगें,मंदिर को फूल बंगले से सजाया जाऐगा। सुबह 8 बजे चाय और पोहे को भोग लगाया जाऐगा इस भोग का प्रसाद वितरण 10 बजे तक चलेगा।

उसके बाद 10 बजे फ्लोरी बूंदी का बाबा को भोग लगाया जाऐगा जो प्रसादी के रूप में जनमानस को 11 बजे तक मिलेगा,इसके बाद स्पेशल अन्नकूट का आयोजन हैं जो 3 बजे तक बांटा जाऐगा। 3 बजे के बाद पूडी सब्जी प्रसादी के रूप में वितरित की जाऐंगी।

वही समिति में इस भोग प्रसादी की व्यवस्था देख रहे मयंक सैन मोंटी ने बताया कि इस बार बाबा के जंन्मदिन पर 8 हजार डोसा बाटंने का लक्ष्य रखा हैं। जो शाम को 5 बजे के बाद बाबा के भक्तो को प्रसाद के रूप मे दिए जाऐंगें। वही रात में बादाम शेक और फलो का प्रसाद दिया जाऐगा। इस उत्सव में चार चांद लगाने के लिए दिल्ली के कालाकारो के द्धवारा विशेष प्रस्तुति की जाऐगी।
G-W2F7VGPV5M