कोरोना के कारण लंकापति रावण की हाईट प्रभावित, नही निकलेगा चल समारोह: सभी तैयारी पूर्ण - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। अधर्म पर धर्म की जीत,असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व की तैयारी पंजाबी परिषद के द्धवारा पूर्ण की जा चुकी है। कोरोना के कारण रावण के पुतले की उंचाई तो प्रभावित हुई हैं साथ में हर वर्ष की तरह निकलने वाली भगवान राम का चल समारोह नही निकलेगा। इस समारोह में राम रावण का युद्ध होता था। इस बार राम रावण का युद्ध कार्यक्रम स्थल सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड पर ही होगा। कोरोना से पूर्व रावण के पुतले की उंचाई 30 फुट हुआ करती थी लेकिन इस बार लगभग 22 फुट उंचाई रखी गई है।

अबरार खान बनाते हैं रावण के पुतले को

सिदेश्वर मेला मैदान में हर साल दशहरा उत्सव का आयोजन पंजाबी परिषद द्वारा किया जाता है, जिसमें रावण के पुतले का दहन किया जाता है। पुतले के निर्माण की जिम्मेदारी हमेशा मुस्लिम परिवार निभाता है।

इसलिए यह कार्यक्रम अब हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बन गया है। मुस्लिम परिवार पिछले डेढ़ दशक से रावण के पुतले का निर्माण करता आ रहा है। इस पुतले को बनाने को लेकर मुस्लिम परिवार भी उत्साहित होता है और इसके लगभग सभी सदस्यों का इसमें योगदान रहता है। परिवार के सभी सदस्य लगभग 20 दिनों तक पुतला निर्माण में लगे रहते हैं।

रावण के पुतले का निर्माण करने वाले अबरार खान ने बताया, हमारा पूरा परिवार रावण के पुतले का निर्माण करता है। हमारे उस्ताद आजाद खान के नेतृत्व में इस पुतले का निर्माण होता है। हम काफी सालों से इसका निर्माण करते आ रहे हैं।

नही निकलेगा चल समारोह,मैदान पर ही होगा राम रावण का मिलन

पंजाबी परिषद के अध्यक्ष सुनील कुमार भुगडा ने बताया कि पिछली कोरोना की लहर में हमारी परिषद के कई परिवारो ने अपने सदस्यो को खो दिया था। इसलिए इस बार राम रावण के पात्रो का युद्ध करते हुए निकलने वाला चल समारोह नही निकाला जाऐगा।

बल्कि कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड पर ही राम रावण का संकेतिक युद्ध होगा। कार्यक्रम स्थल पर समिति ने कुर्सियो के अतिरिक्त मास्क व सेनेटाइजर की व्यवस्था की हैं।
G-W2F7VGPV5M