करवा चौथ: ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन में भी रही करवाचौथ की धूम, संडे के कारण उत्साह रहा दौगुना- Shivpuri News

Bhopal Samachar

शिवपुरी। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को करवाचौथ मनाने की परंपरा है और आज 24 अक्टूबर रविवार को यह पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन सुहागिन स्त्रियां निर्जला और निराहार रहकर पति की लंबी उम्र की कामना कर रही हैं और रात में चांद देखकर अघ्र्य अर्पित करने के बाद पति के हाथ से पानी पीने के बाद व्रत खोलेंगी।

आज के दिन चतुर्थी माता और गणेश जी की पूजा करने की भी परंपरा है और सुहागिन स्त्रियां उनकी पूजा की तैयारी में सुबह से ही जुट गईं। इस दौरान आज मौसम ने भी महिलाओं का पूरा साथ दिया है। आज बादल होने से दिन में भी गर्मी का अहसास कम दिखाई दिया। जिसके चलते महिलाओं को प्यासें रहने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

सुहागिनों का पर्व करवाचौथ आज रविवार को मनाया है और इस पर्व को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखा गया है और कई दिनों पहले से स्त्रियां इस पर्व की तैयारी में जुट गई थी। इस दौरान बाजारों में भी रौनक देखी गई। सर्वाधिक भीड़ Óवैलर्स और कपड़ों व जनरल स्टोर पर रही। साथ ही शहर की ब्यूटी पार्लरों पर भी दो दिन पहले से ही महिलाएं अपने आपको संजने संवारने के लिए मैकअप करती देखी गईं।

कल दिनभर ब्यूटी पार्लरों पर भीड़ रही तो आज सुबह से ही महिलाओं का पार्लरों पर मजमा देखा गया। तो वहीं पुरूष भी इस पर्व पर अपनी पत्नियों को उपहार देने के लिये खरीदारी में पीछे नहीं हैं। करवाचौथ पर व्रत व पूजा के लिये आवश्यक सामग्री की खरीदारी भी महिलाओं द्वारा की जा रही है। बाजार में इन दिनों महिलाओं की ही भीड़ दिखाई दे रही है। व्रत को लेकर खासतौर पर नवविाहिताओं में भारी उत्साह है।

बड़ा आर्टिफिशियल मेहंदी का चलन

हाईटैक होते युग में त्यौहार एवं परंपरायें जरूर कायम हैं, लेकिन इनके स्वरूप पर आधुनिकता हावी होती जा रही है। जहां पर परागत रूप से करवाचौथ से पूर्व महिलायें देर रात तक हाथों में मेहंदियां रचातीं देखीं जाती थीं वहीं अब आर्टिफिशियल मेहंदी का प्रयोग चलन में आ गया है,जहां महिलायें बाजार में उपलब्ध आर्टिफिशियल टैटो मेहंदी की ओर आकर्षित हो रही हैं, क्योंकि इसमें समय की बचत होती है। इसके अलावा बाजार में रेडिमेड मेहंदी कॉन भी उपलब्ध हैं। जिनका उपयोग भी अब बढ़ रहा है।

बदल गया करवा का स्वरूप

करवाचौथ के व्रत में जिस चीज का पूजा के लिहाज से सर्वाधिक महत्व है वह है माटी का करवा, लेकिन आधुनिकता का रंग इन करवा पर भी दिखने लगा है। यही कारण है कि पुराने जमाने में जहां माटी के सामान्य से दिखने वाले करवा ही चलन में होतेे थे तो वहीं अब शक्कर से निर्मित आकर्षक रंगों से लवरेज करवाओं का चलन बढ़ा है। जहां माटी के करवा महज दस से पन्द्रह रूपये के बीच उपलब्ध हैं तो वहीं शक्कर के आकर्षक करवे 50 रूपये से लेकर 100 रूपये की दरों पर बेचे जा रहे हैं।

हम साथ-साथ हैं...
पति और पत्नि के बीच असीम प्रेम के इस पर्व में महिलाओं के साथ-साथ उनके पति भी पीछे नहीं हैं। आज रविवार के चलते शासकीय और निजी कार्यालयों के अवकाश के कारण पति अपने घरों पर रहकर अपनी जीवन संगनी का हाथ बंटा रहे हैं। वहीं कुछ पति अपनी पत्नी के साथ न केवल उपवास रखते हैें, बल्कि उन्हीं की तरह निर्जला रहकर रात में चंद्र दर्शन करने के बाद साथ-साथ अन्न, जल ग्रहण करते हैं।

चौथ माता और चंद्रमा की पूजन विधि

करवाचौथ पर चौथ माता और गणेश जी के साथ साथ चंद्रमा की पूजा करने का विधान है और इन देवताओं की पूजा करने की विधि भी बताई गई है। पूजा करने के लिए स्त्रियां सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। पति की लंबी आयु, बेहतर स्वास्थ्य व अखण्ड सौभाग्य के लिए संकल्प लें। इस दिन अपनी शक्ति के अनुसार निराहार रहें। संभव न हो तो थोड़ा फलाहार किया जा सकता है।

शाम को जहां पूजा करनी है वहां एक लाल रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान शिव पार्वती, स्वामी कार्तिकेय और भगवान श्री गणेश की स्थापना करें। चौथ माता की फोटो लगाएं और पूजन के स्थान पर मिट्टी का करवा भी रखें। करवे में थोड़ा सा पानी भरे और दीपक से ढंककर एक रूपए का सिक्का रखें। उसके ऊपर लाल कपड़ा रखकर पूजा सामग्री से सभी देवताओं की पूजा करें। लड्डुओं का भोग लगाएं और आरती करें।

जब चंद्रोदय हो जाए तो चंद्रमा की पूजा कर चंद्रमा को अघ्र्य दें फिर चंदन, अक्षत, अबीर-गुलाल, फूल और अन्य पूजन सामग्री चढ़ाएं। इसके बाद पति के चरण छुएं, उनके मस्तक पर तिलक लगाएं। पति की मां (सासु मां) को अपना करवा भेंट करें और आर्शीवाद लें। अगर सास न हो तो अपने से उम्र में बढ़ी या मां समान परिवार की किसी अन्य सुहागिन महिला को करवा भेंट करें इसके बाद परिवार के साथ भोजन ग्रहण करें। करवाचौथ पर पूजन की यह सामान्य विधि है और अपने अपने रीतिरिवाज और क्षेत्रों के हिसाब से पूजा की जा सकती है।

सोशल मीडिया पर छाए कपल ही कपल

आज करवाचौथ का त्यौहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। अब आॅॅफलाईन से यह त्यौहार आनलाईन पर आ गया है। आज शोसल मीडिया पर कपल ही कपल छाए हुए है। अपनी पत्नियों के साथ पतियों ने फोटो शोसल मीडिया पर पोस्ट किए है।
G-W2F7VGPV5M