शिवपुरी। पिछोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक शराबी युवक ने ड्यूटी पर तैनात डॉ. आदित्य सिंह चौहान के साथ मारपीट कर दी। पीडि़त डॉक्टर ने मामले की शिकायत थाने में आवेदन देकर की है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर आरोपी वीरू पुत्र रमेश जाटव निवासी संकट मोचन कॉलोनी पिछोर शराब के नशे में धुत्त होकर स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज कराने पहुंचा। जहां वह बिना पर्चा बनवाए डॉक्टर रूम में दाखिल हो गया। उस समय डॉक्टर आदित्य सिंह पुत्र नारायण सिंह चौहान ड्यूटी पर थे। जिन्होंने आरोपी की हालत देखकर उसे बैठाया और उसकी बीमारी का कारण पूछा तो वह कुछ नहीं बता रहा था।
इस दौरान उन्हें आरोपी के मुंह से शराब की बदबू आई, जिस पर उन्होंने उससे कहा कि उसे क्या तकलीफ हो रही है। इसके लिए वह पहले पर्चा बनवा ले, तब उसका इलाज शुरू होगा। जिस पर आरोपी वीरू जाटव ने डॉक्टर पर बिना पर्चे के ही इलाज करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया और कहा कि मैं बिना पर्चे के ही इलाज कराकर जाउंगा। जिस पर डॉक्टर ने उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना। बाद में आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया और उसने डॉक्टर के चैम्बर में रखे कागजता फेंकने शुरू कर दिए और डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी।

