JCI डायनामिक के चुनाव में किरण अध्यक्ष तो अनु मित्तल बनी सचिव - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। नगर की समाज सेवी संस्था जेसीआई डायनामिक शिवपुरी की नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2022 के चुनाव मंगलवार को एक निजी होटल में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी सुषमा पांडे के संयोजन में हुए चुनाव में श्रीमति किरण उप्पल अध्यक्ष एवं सचिव पद पर श्रीमति अनु मित्तल को चुना गया एवं उपाध्यक्ष के लिए पिंकी गोस्वामी मीना दुबे एवं साधना शर्मा चुनी गई।

कोषाध्यक्ष वर्षा जैन को एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर मेंं सुषमा पांडे नम्रता गौतम विजयलक्ष्मी ज्योति त्रिवेदी एवं सीमा शिवहरे को चुना गया। जेजे विंग्स कोऑर्डिनेटर साक्षी बंसल और सुनीता सिंह भदोरिया को चुना गया एवं प्रयास कोऑर्डिनेटर के लिए निशा शर्मा एवं स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर अनीता मिश्रा चुनी गई।

इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष शशि शर्मा सुषमा पांडे किरण उप्पल वर्षा जैन सीमा से भरे साधना शर्मा अनु मित्तल अंजली शर्मा रेखा गुप्ता ज्योति त्रिवेदी मीना दुबे शिल्पा दुबे विजयलक्ष्मी नम्रता गौतम कविता अरोरा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रही द्य संस्था के चुने गए नवीन पदाधिकारियों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की।
G-W2F7VGPV5M