रात 8 बजकर 15 मिनिट पर होगा चांद का दीदार, अविवाहित कन्याओं ने भी मनचाहे वर के लिए रखा व्रत - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज करवाचौथ का दिन है और आज करवाचौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी के दिन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत के प्रभाव से महिलाओं को पति की दीर्घायु, सुख समृद्धि एवं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। अविवाहित कन्याएं मनचाहे वर पाने और अविबाहित प्रेमिकाओं ने अपने प्रेमी की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखा है। बताया गया है कि आज रविवार को चांद का दीदार रात 8 बजकर 15 मिनिट पर होगा।

इस साल करवाचौथ का यह व्रत 24 अक्टूबर रविवार के दिन रोहणी नक्षत्र एवं अपनी उच्च राशि वृषभ में चंद्रदेव के भ्रमण के समय किया जाएगा। करवाचौथ को रोहणी नक्षत्र और उच्च राशि में चंद्रदेव का भ्रमण व्रत करने वाली स्त्रियों के मन को शीतलता देगा। रविवार को करवाचौथ का व्रत 5 साल बाद पड़ रहा है, इससे पहले 2017 में करवाचौथ रविवार की थी। इस दिन शिव-पार्वती, गणेश कार्तिकेय के साथ चंद्रदेव की पूजा का विधान है। रविवार के दिन एवं अपनी उच्च राशि में चंद्रमा के रहते हुए इस व्रत का महत्व और अधिक बढ़ गया है।

8.15 बजे निकलेगा चन्द्रमा, यह रहेगा पूजन का मुहूर्त
आज रविवार को चंद्रोदय का समय रात 8.09 बजे का रहेगा। इस समय चंद्र को अर्घ्य देकर व्रती महिलाएं अपने व्रत का पारण करेंगी। पूजन का विशेष शुभ मुहूर्त प्रदोष बेला में शाम 5.37 बजे से चंद्रोदय के समय तक रहेगा। चंद्रदेव के उच्च राशि में स्थित रहने से एवं चतुर्थी के दिन भगवान सूर्य का वार रहने से इस व्रत का महत्व अधिक है।
G-W2F7VGPV5M