नन्हीं जान को रोता छोड़ मां ने लगा ली फांसी - narwar News

Bhopal Samachar
नरवर। नरवर क्षेत्र के ग्राम कठेंगरा यहां एक महिला ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार जयदेवी पत्नी रामसिंह कुशवाह 21 वर्ष की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। महिला की शादी तीन साह पहले ही हुई थी और उसकी एक 14 माह की बेटी भी है। महिला ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
G-W2F7VGPV5M