खनियाधानां। भारती उम्र 25 साल पत्नि कुलवंत लोधी निवासी रमपुरा अचरौनी की शुक्रवार की रात आग लगने से झुलस गई। बताया जा रहा है कि पति कुलवंत लोधी रात 10:30 बजे घर आया और पत्नि भारती से झगडा हो गया। रात में ही केरोसिन डालकर भारती ने अपने आप पर कैरोसीन डालकर आग लगा ली।
बताया जा रहा है कि भारती लगभग 65 प्रतिशत जल चुकी हैं। मायके पक्ष ने आरोप लगाए हैं कि भारती के ससुराल वाले पहले से ही मारपीट करते आ रहे हैं। पुलस ने पति कुलवंत,सास बती,देवरानी सावित्री और छोटा देवर अविनाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।