मधुमक्खियों के हमले से युवक की मौत: कुछ ही पलों में हजारो डंक मारे, 8 दिन में परिवार में दूसरी मौत- Shivpuri News

Bhopal Samachar
कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के टपरियन गांव से आ रही हैं कि गांव के रास्ते में एक युवक पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया,इस हमले में युवक गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे पहले कोलारस अस्पताल ले गए,जहां से युवक का प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल रैफर कर दिया,शिवपुरी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड दिया। बताया जा रहा हैं कि युवक के परिवार में आठ दिन में दूसरी मौत हैं।

जानकारी के अनुसार मनोज पुत्र बादामी शाक्य उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम खजूरी थाना सिरसौद की ससुराल कोलारस अनुविभाग में आने वाले टपरियन गांव में हैं,मनोज की ससुराल में दो दिन पूर्व किसी महिला की मौत हो गई थी। इस कारण मनोज आज गुरूवार को अपनी ससुराल उठावनी कार्यक्रम में गया था। बताया जा रहा है कि मनोज अपनी ससुराल टपरियन पहुंचता तभी गांव के ही समीप रास्ते में अचानक से मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया।

क्रोधित मधुमक्खियों ने मनोज के शरीर में हजारो डंक मार दिए। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। मधुमक्खिया ने मनोज पर किस कारण हमला किया यह स्पष्ट नही हो सका हैं,गंभीर घायल मनोज को ससुराली इलाज के लिए कोलारस के अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरो ने उसका प्राथमिक उपचार कर शिवपुरी अस्पताल रैफर कर दिया।

बताया जा रहा है मधुमक्खियों के हजारो डंको का जहर पूरे शरीर में फैल गया ओर उसका पूरा शरीर सूज गया था। शिवपुरी अस्पताल में इलाज के दौरान आज लगभग 3 बजे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिल रही है कि मनोज की चाची का देहांत से आठ दिन पूर्व हो गया था। इस परिवार में आठ दिन में दूसरी मौत होने के कारण पूरा परिवार सदमे में है।
G-W2F7VGPV5M