कमलागंज फीडर पर 5 सितम्बर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा-Shivpuri news

शिवपुरी। आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 11 के.व्ही. कमलागंज फीडर पर 05 सितम्बर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक बैंक कॉलोनी, मामू पान वाले की गली, गांधी कॉलोनी, कमलागंज, न्यू द्वारकापुरी, सौनचिरैया, नमोनगर, ग्वालियर बायपास का क्षेत्र, शिवमंदिर टॉकीज एवं आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।