25 वर्षीय महिला के साथ गंदी हरकत कर रहा था आरोपी, पति ने देख लिया, FIR- Shivpuri News

Bhopal Samachar
कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के जेल कॉलोनी से आ रही है। जहां बीते रोज एक महिला ने अपने ही पडौसी के खिलाफ छेडछाड का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना कोलारस में की। जहां पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ छेडछाड सहित हरिजन एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार एक 25 वर्षीय महिला अपने घर में थी। तभी पडौस में रहने बाला आरोपी फैयाद खान निवासी जेल कॉलोनी कोलारस महिला के घर में घुस आया और महिला के साथ गंदी हरकत करने लगा। तभी महिला का पति वहां मौके पर आ गया। जिसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 354,323,294,506 ताहि, 3(1) द,ध,3(2)व्हीए एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M