दतिया सुपर मार्केट के मुनीम से पिछोर में लूट,आंखों में मिर्ची झौंककर लूट ले गए 1 लाख

Bhopal Samachar

पिछोर। इन दिनों जिले में आपराधियों पर नकेल कसने के प्रयास में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल पूरी ताकत से लगे हुए है। दूसरी और बदमाश लगातार जिले में बारदातों को अंजाम दे रहे है। इसी बीच एक घटना पिछोर में हुई। जहां एक बदमाश ने एक मुनीम को निशाना बनाते हुए आंखो में मिर्ची झौंककर लूट की बारदात को अंजाम दिया है। यह पैसै दतिया के व्यापारी के होने के चलते गृह मंत्री के क्षेत्र से जुडा होने के चलते पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और मौके पर आला अधिकारी पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जमुनादास प्रजापति रामलाल उम्र 36 साल निवासी दतिया सुपर मार्केट का मुंशी है। वह यहां पर कलेक्शन का काम करता है। मंगलवार को सिरसौद और भौंती से कलेक्शन कर बस से पिछोर में आया था। यहां दोपहर करीब 3.30 बजे वह मोनू चूड़ीवाले के यहां पर कलेक्शन के लिए गया। उस समय उसकी दुकान बंद थी। 

दुकान बंद होने पर वह लौटने लगा। वह गली में मुड़ा ही था कि एक लड़का आया और उसकी आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया। पाउडर डालते ही वह दौड़कर पीछे की गली की ओर भाग गया। मुनीम के अनुसार लड़के की उम्र करीब 18-19 होगी। दिनदहाड़े बाजार में हुई इस लूट की घटना ने कस्बे में सनसनी फैला दी। जानकारी मिलने पर पुलिस बल के साथ एसडीओपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
G-W2F7VGPV5M