पुरानी रंजिश को लेकर मुन्ना यादव के घर में घुसकर गोली मारने वाले हत्यारे गिरफ्तार,1 आरोपी नाबालिग - karera News

Bhopal Samachar
करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढंगा में प्रतिपाल यादव उर्फ मुन्ना यादव के घर में गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियो को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया हैं। पुरानी रंजिश को लेकर मुन्ना यादव के घर में आरोपी घुस गए और अपनी बदूंको से फायर कर दिए। इस हत्याकाण्ड में पुलिस ने 6 आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर किया था। जिसमें आज 3 आरोपी को गिरफ्तार किया हैं,जिसमे से एक आरोपी नाबालिग हैं।

जैसा कि विदित है कि बीते 3 सितबंर की रात ढंगा निवासी प्रतिपाल यादव उर्फ मुन्ना यादव जब अपने घर पर था, तभी 6 आरोपी हथियार लहराते हुए उसके घर में घुसे और मुन्ना को गालियां देते हुए ललकारा तथा बंदूक और कट्टों से फायरिंग शुरू कर दी। जिससे घर में मौजूद लोगो में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि इस गोली काण्ड में मुन्ना यादव के सिर ओर पीठ में गोली लगी। पीठ की गोली छाती को फाडकर निकल गई।

बारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मुन्ना यादव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। मुन्ना के शरीर में दो जगह गोली आर पार हुई है तथा उसका पूरा शरीर खून से लथपथ है। थाना प्रभारी अतिम भदौरिया ने बताया कि मृतक के पुत्र शिवम यादव ने 6 लोगों के खिलाफ अप.क्र. 489/21 धारा 302,294,147,148,149 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

करैरा पुलिस ने इन 6 आरापियो की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए थे। करैरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की इस हत्याकाण्ड में लिप्त आरोपी दिनारा तिराहे पर देख गए हैं। मुखबिर की सूचना पर करैरा पुलिस ने आरोपी गण अमर सिंह पुत्र जशरथ परिहार उम्र 36 साल, हरिशंकर पुत्र जशरथ परिहार 21 नि0गण ग्राम ढंगा थाना करैरा एंव बाल अपचारी अंकुश पुत्र हरीराम परिहार उम्र 17 साल नि0 ग्राम अलगी थाना दिनारा को गिरफ्तार किया है।
G-W2F7VGPV5M