शिवपुरी विधायक और प्रदेश की कैबिनेट मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो को दौरा- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी विधायक और प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी भ्रमण पर आयीं और उन्होंने जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण भी किया।

जिले में अत्यधिक वर्षा के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई है जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। डूब क्षेत्र वाले कई गांव में लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग की जा रही है और अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी ली जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रुप से राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि शिवपुरी क्षेत्र के बिची गांव में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई जिसके कारण खेत पर काम कर रहे तीन ग्रामीण लल्लूराम आदिवासी, लखन आदिवासी और देवेंद्र खेत में फस गए। लगभग 30 घंटे से आम के पेड़ पर फसे तीनों ग्रामीणों को रेस्क्यू टीम द्वारा सुरक्षित निकाला गया है। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने स्वयं अधिकारियों के साथ बिची का भ्रमण भी किया और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।
G-W2F7VGPV5M