शिवपुरी। वेतन विसंगतियों को लेकर हड़ताल पर चल रहे पटवारियों को शुक्रवार को तहसीलदार संघ ने समर्थन दे दिया है। इसी समर्थन के साथ पटवारियों ने अपनी हड़ताल बंद कर दी है। हड़ताल खत्म होने के बाद अब पटवारी शनिवार से काम पर लौट आएंगे। पटवारियों की हड़ताल की वजह से शिवपुरी जिले में अतिवृष्टि और बाढ़ से नष्ट हुईं फसलों का सर्वे प्रभावित हो रहा था। हड़ताल समाप्त कर देने के बाद अब फसल सर्वे अब जल्द होने की उम्मीद है।