सिंहनिवास एक्सीडेंट अपडेट: विवेक शर्मा के बाद घायल साथी संजीव ने भी तोडा दम - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल कलाम कॉलोनी के पास तेज रफ्तार बाइक चलते ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे बाइक सवार एक युवक की कल मौत हो गई थी। जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो था। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय से ग्वालियर रैफर कर दिया था। जहां आज दूसरे युवक ने भी ग्वालियर में उपचार के दौरान दम तोड दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक विवेक शर्मा और उसका साथी संजीव डांडे कीटनाशक कंपनी में सेल्स डिपार्टमेंट में काम करते थे। बीते रोज वह एक फसल का सर्वे करके देवताओं पर प्रसाद चढाकर लौट रहे थे। तभी अब्दुल कलाम कॉलोनी के पास हाईवे पार करने के दौरान एक ट्रक ने दोनों को रौंद दिया था। इस हादसे के बाद ट्रक पलट गया था। उसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करया गया। जहां विवेक शर्मा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

उसका साथी संजीव डांडे इस हादसे में गंभीर रूप से घायल था। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां युवक की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। जहां आज संजीव ने भी उपचार के दौरान ग्वालियर में दम तोड दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
G-W2F7VGPV5M