पानी के सैलाब के कारण बुधनी नदी का सडक का हिस्सा धसका - Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण पूरे जिले से जलसंकट के कारण हताहत की खबरे आ रही है। खनियाधाना के समीप बुधनी नदी पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसक गया, जिससे पांच फीट गहरी खाई बन गई है और यातायात अवरूद्ध हो गया है। इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रों में प्रधानमंत्री सड़क टूटने, डूबने की खबरें भी सामने आ रही हैं।