शासकीय प्लॉट को लेकर विवाद, युवक को कुल्हाडी मारी, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज - narwar News

Bhopal Samachar
नरवर। खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र के सिंकदरपुर गांव में बीआरसीसी कार्यालय के पास से आ रही है। जहां दो पक्षों में पुराने विबाद के बाद आज शासकीय प्लॉट को लेकर विबाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस हमले में एक युवक को कुल्हाडी मुह में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार रामसिंह गुर्जर और ब्रजेन्द्र गुर्जर निवासी सिकंदरपुर का विबाद चला आ रहा है। जिसके चलते बीते रोज एक शासकीय जमीन पर प्लॉट को लेकर ब्रजेन्द्र सिंह का रामसिंह से बिवाद हो गया। इसी विबाद के चलते रामसिंह ने कुल्हाडी से ब्रजेन्द्र सिंह पर हमला बोल दिया। जिससे ब्रजेन्द्र तो साथ खडे रामसिंह को कुल्हाडी मुंह में लगी। जिससे वह मौके पर ही बैहोश हो गया।

इस मामले की शिकायत दोनों पक्षों ने नरवर थाने में की। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में रामसिंह को कुल्हाडी लगने से गंभीर रूप से घायल होने के चलते हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
G-W2F7VGPV5M