वैक्सीनेशन महाअभियान: शिवपुरी में है जोश, मप्र में नंबर-1, टारगेट पर जोश भारी 179%

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कोरोना को किल करने के लिए शिवपुरी जोश में हैं,वैक्शीनेशन महाअभियान में टारगेट पर शिवपुरी वासियो का जोश भारी रहा ओर मप्र में सबसे अधिक वैक्सीनेशन का महा रिर्काड बनाने में सफलता हासिल की हैं। बधाई के पात्र हैं शिवपुरी जिले का वह नागरिक जिसने कोरोना को पटकनी देने के लिए वैक्सीनेशन करवाया ओर कर्मचारी और अधिकारी जिसने इस महाअभियान में सर्वश्रेष्ठ दिया।

रात 8 बजे तक दर्ज आंकड़े देखें तो 71 हजार 654 डोज लगाकर शिवपुरी ने पूरे मध्यप्रदेश में पहला हासिल किया। खास बात यह है कि दिए गए 40 हजार वैक्सीनेशन लक्ष्य के एवज में रात 8 बजे तक 71 हजार 654 का लक्ष्य हासिल किया। 179 फीसदी लक्ष्य हासिल कर शिवपुरी पूरे प्रदेश में अव्वल रहा।

दरअसल शिवपुरी को प्रारंभिक चरण में 40 हज़ार लक्ष्य वैक्सीनेशन महाअभियान के पहले दिन बुधवार को दिया गया था। सुबह 7 बजे से जिले के 214 केंद्रों में वैक्सीनेशन किया गया। सुबह 9 बजे तक बहुत धीमा वैक्सीनेशन चला। उसका कारण यह माना गया कि वैक्सीन खाली पेट नहीं लगवाई जाती है, कुछ नाश्ता पानी करके ही लोगों को घर से निकलना होता है, इसलिए सुबह 7 से 9 बजे तक वैक्सीनेशन धीमा चला।

9 बजे के बाद तो शहर-ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी और शाम 7 बजे तक जिले में 40 हजार वैक्सीन लगाने के एवज में 71 हज़ार 654 वैक्सीन लगा 179 फीसदी लक्ष्य हासिल कर प्रदेशभर में अपनी धाक जमाई।

पोन सैकेंड में 1 वैक्सीन की रफ्तार

सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक जिले में वैक्सीनेशन हुई,कुल मिलाकर 13 घंटे स्वास्थय कर्मियो ने वैक्सीन लगाई। 13 घंटे में 780 मिनिट होते हैं अगर इन मिनिटो को सैंकेडो में करवर्ड करे तो यह होत हैं 46800 सेंकेंड और जिले में 71 हजार 654 वैक्सीन लगी हैं अर्थात पोन सेंकेंड में 1 वैक्सीन लगी हैं,या यू कह लो शिवुपरी जिले के 214 टीकाकरण केन्द्रो में वैक्सीन की रफ्तार 1 मिनिट में 90 से अधिक रही।

ऑनलाइन 71 हज़ार 654 का दर्ज रहा आंकड़ा

वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत यदि ऑफलाइन बात करें तो रात 8 बजे तक 73 हज़ार 632 वैक्सीनेशन का आंकड़ा दर्ज किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर संजय ऋषिश्वर की माने तो देर रात तक कई जगह टीकाकरण चलते रहे इस वजह से डाटा आने में अभी समय लग रहा है, लेकिन रात 8 बजे अंतिम रिपोर्ट में हम 71हज़ार 654 का लक्ष्य हासिल कर चुके हैं। जबकि 7 बजे तक के ऑनलाइन दर्ज आंकड़े में 61 हज़ार 301 का लक्ष्य हमने हासिल किया है।

शिवपुरी जिले के लिए कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देश पर हमने 60 हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य अपने स्तर से निर्धारित किया था। जबकि शासन स्तर से हमें 40 हज़ार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य मिला था। लेकिन अंततः हमने दिए गए लक्ष्य से अधिक हासिल कर ही लिया।

इसलिए मिली सफलता...

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि टीकाकरण अभियान को हमने चुनाव की तर्ज पर लिया और इसके लिए जिले से 50 नोडल अधिकारी बनाएं। ब्लॉक और ग्रामीण स्तर पर इसकी टीमें अलग गठित की। क्राइसिस मैनेजमेंट समूह, जनप्रतिनिधियों की अपील के साथ-साथ धर्मगुरुओं और एनजीओ के जरिए लक्ष्य हासिल किया गया।
G-W2F7VGPV5M