अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा: कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश पर रहकर सौंपा ज्ञापन - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत के आव्हान पर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर में शासकीय सेवक आंदोलन की राह पर हैं। आंदोलन के तीसरे चरण में प्रदेश के समस्त कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहकर आंदोलन में डटे हुए हैं शासकीय सेवकों की मांग है कि शीघ्र ही उनकी मांगें पूरी की जाएं।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, जिला सचिव राज कुमार सरैया एवं लिपिक संघ के जिलाध्क्ष सुरेन्द्र सिंह जादौन ने संयुक्त रूप से वताया कि संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर तथा आंदोलन के तीसरे चरण में कर्मचारियों से सामूहिक अवकाश पर रहकर आंदोलन का समर्थन करने की अपील संगठन द्वारा की गई थी।

जिस पर कर्मचारियों ने भरपूर समर्थन देते हुए आंदोलन का जोरदार आगाज किया है। अपनी मांगों के समर्थन में जिलाधीश की ओर से डिप्टी कलेक्टर को सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपा गया। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के सपाक्स संघ के जिलाध्यक्ष दुवे बाथम एवं राज पत्रित अधिकरी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय ने आगे की जानकारी में बताया कि हमारी वर्तमान सरकार से मांग है कर्मचारियों की न्यायोचित तीन सूत्रीय मांगों पर विचार कर शीघ्र आदेश जारी किये जाने चाहिए।

पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष गोविन्द श्रीवास्तव एवं पेशनर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सक्सैना एवं शासकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष पवन अवस्थी ने बताया कि कर्मचारियों की मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

ज्ञापन आंदोलन में सम्मिलित होकर समर्थन देने बालों में प्रमुख रूप से तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कपिल दुवे, मनोज भार्गव स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष, वन कर्मचारी संघ के दुर्गाप्रसाद ग्वाल, समपाक्स संघ के मोहम्मद रासिद, धीरज सिंह राजपूत जिलाध्यक्ष लघुवेतन कर्मचारी संघ, अरविन्द्र सरैया प्रदेश सचिव शासकीय अध्यापक संघ, प्रांतीय शिक्षक संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विपिन पचैरी, बाबू खां जिलाध्यक्ष वाहन चालक संघ, नासीर अलि खांन प्रांतीय सचिव, राजीव पुरोहित जिलाध्यक्ष समग्र कर्मचारी संघ, राजेन्द्र जैन शिक्षक कांग्रेस, कल्याण सिंह वर्मा जिलाध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस, हरीश शाक्य जिलाध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस, एनएमओपीएस के प्रदेश संगठन मंत्री मनमोहन जाटव, चन्द्रभान पीडब्ल्यूडी कर्म. संघ, केदार शर्मा जिलाध्यक्ष हैंडपंप मैकनिक संघ, श्रीमती अंजना गौर जिलाध्यक्ष एवीएफओ संघ, संयुक्त मोर्चा के महावीर मुदगल, उमेश करारे, वृजेन्द्र भार्गव, वलराम त्रिपाठी, संतोष रजक, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रमोद कटारे, शिवम पुरोहित, नारायण सिंह, दीपक भगौरिया, सुनील चैहान, रमेश कुमार जाटव, प्रकाश चंद्र जाटव, अनिल शर्मा, महेश सविता, शिवकुमार सोनी, नारायण रजक, धीरज राज वर्मा, मनोज पाठक, विनोद कुमार कुशवाह, गौरव कुलश्रेष्ठ, महेश रजक, मुकेश श्रीवास्तव, विजय कुमार वर्मा, शैलेन्द्र जादौन, गोविन्द कुशवाह, अब्दुल खलील, राजकुमार दोहरे, मनीष बाथम आदि शामिल हैं।
G-W2F7VGPV5M