शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव से एक बालिका बिगत रात्रि घर से अचानक गायब हो गई। जिस पर परिजनों ने किसी अज्ञात आरोपी पर बालिका के अपहरण का संदेह जताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने अपहृत बालिका के चाचा की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।

