फोरलेन हाईवे क्रॉस कर रहा था किसान, तेज रफ्तार दौड़ते ट्रक ने कुचला: मौत - Shivpuri News

Bhopal Samachar
सुभाषपुरा। सुभाषपुरा पुलिस थाने के सामने फोरलेन हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने किसान को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही विजय सिंह की मौत हो गई। मृतक निंदाई-गुड़ाई के औजार लेने लोहपीटा के डेर पर जा रहा था। निदाई-गुड़ाई का औजार लेने सड़क पार कर रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है।

किसान विजय सिंह उम्र 55 साल पुत्र काशीराम परिहार निवासी इंदरगढ़ बुधवार की सुबह 7.30 बजे सुभाषपुरा थाने के सामने फोरलेन पार कर रहा था, तभी ट्रक क्रमांक आरजे11 जीबी5068 ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दी।

हादसे में विजय सिंह परिहार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित भाग निकला, लेकिन पुलिस ने 15 किमी पीछा कर ट्रक सहित चालक को पकड़ लिया। पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M