कोरोना काल का बहाना बनाकर गायब है पटवारी और RI, रिश्वत के बाद भी नही हो रहे काम - kolaras News

कोलारस। जिले केे कोलारस अनुविभाग के रन्नौद से आ रही है। जहां देश व्यापी महामारी के चलते सभी के कामकाज बन्द कर दिए गए थे कि कोरोना के बढ़ते केस में गिरावट आये,इसी के देखते हुए शासन की गाइड लाइन के अंतर्गत शासकीय अशासकीय ऑफिस कोरोना महामारी में बन्द कर दिए थे,अब 1- जून से अनलॉक की प्रक्रिया के चलते धीरे धीरे सभी कामकाज में गति आने लगी,ओर शासकीय कार्यालय भी खुल गए।

कोरोना काल मे पेडिंग काम पड़े जिसे पूरा करने के उद्देश से शासन स्तर के आला अधिकारियों ने सभी कार्यालय में किसान व शासन के कामकाज के लिए जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी को अपने अपने ऑफिस में बैठने के कड़े निर्देश तो जारी कर दिए,आदेश तो सब हवा हवाई साबित हो रहे।

तहसील परिसर के जिम्मेदार व जिले के आला अफसर का उदासीन रवैया
कोलारस अनुविभाग के रन्नौद तहसील में 14 जून से कार्य तो होने लगे परन्तु जब किसान या अन्य कोई अपने खास काम से आता है तो उक्त व्यक्ति विशेष को निराशा भरी हाल में वापस अपने घर को जाना पड़ता है।

इसका कारण रन्नौद तहसील के अंतर्गत जितने भी पटवारी या आर आई ,या बाबू से काम कराने आने वाले किसान को तहसील परिसर के अंदर इंट्री करते है तो उक्त जिम्मेदार महाशय समय पर नही मिलते है।

किसान सुखवीर लोधी व उसका भाई ने एक प्लाट की रजिस्ट्री कराई अब नामान्तर में दो बार फाइल ओके होने के बाद मुँह मांगा पैसा देने के बाद भी फाइल पर साईन हो सके। परंतु यह आनलाईन में उक्त फाइल फेल्ड बता रही है।

इनका कहना है
रजिस्ट्री कराने के बाद हमने दीपक रघुबंशी पटवारी जी से नामान्तरण करने के तय हुए 2 हजार दिए परन्तु उन्होंने फर्जी काम कर दिया ,अब हम ऑनलाइन शॉप पर चेक करा रहे तो नामान्तर फेल्ड बता रहा है, अब दूसरे पटवारी सोभाराम पटवारी रन्नौद से द्वारा काम करने का बोल रहे तो वह भी पैसे की डिमांड कर रहे नही देने पर भटकना पड़ रहा है मीडिया व शासन के जिम्मेदार से मदद की गुहार है।
सुखवीर लोधी,आवेदक

इनका कहना है
हमने नामान्तर करा था, पंजी भी दे दी,हमने काम कर दिया था हट गया हम कुछ नही कह सकते है।
दीपक रघुबंशी,पटवारी सजाई