शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम रौंदा में एक मजदूर युवक की मौत के मामले में परिजन तीन अज्ञात बदमाशों पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस सड़क दुर्घटना से युवक की मौत होना बता रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक छोटू उर्फ देवेंद जाटव के पिता प्रकाश जाटव ने बताया है कि मेरा बेटा देवेंद्र लाइट का काम करता था। गत दिवस भैंसाना विद्युत फीडर पुलिया बसई के रास्ते से नीचे गंभीर बेहोश पड़ा था और बाइक आगे पड़ी थी। उसके पैर से खून निकल रहा था, पूछने पर उसने 3 लोग अज्ञात लोगों ने मारपीट करने की बात कही।
पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है। जब कि पुलिस के अनुसार डायल 100 से एक्सीडेंट की सूचना मिली। इसके बाद हमने परिजनों से रिपोर्ट कराने के लिए कहा लेकिन वे नहीं आए इसके घटना के चार दिन बाद आकर एक्सीडेंट की रिपोर्ट लिखाई है। अब इसी के कहने पर ऐसा आरोप लगा रहे है। बसपा कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की है।

