शिवपुरी। खबर सतनबाड़ा थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां मेडीकल कॉलेज के सफाईकर्मियों में एक आयसर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार धारा सिंह खरे व राजकुमार कुमार खरे निवासी कांकर आपस में रिश्तेदार है। दोनों ही मेडीकल कॉलेज में सफाईकर्मी है। हर राेज की तरह रविवार को भी वह अपने घर से बाइक पर मेडीकल कॉलेज जाने के लिए निकले।
जैसे ही यह शिवपुरी रोड पर आए तभी पीछे से तेज गति से आ रहे आयशर के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार जमीन पर गिर गए। गंभीर चोट आने के कारण दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम क लिए भिजवाया।

