महिला SI सहित दो घरो में चोरो का ग्रहप्रवेश: बाईक सहित LCD गायब - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवुपरी। शहर के फिजिकल थाना अंतर्गत फिजिकल कॉलेज के सामने बने दो सरकारी आवासो को बीती रात चोरो ने निशाना बना डाला। इनमे से एक आवास में महिला एसआई निवास करती हैंं। चोर घरो से एक बाईक,एक एलसीडी और अन्य समान समेट ले गए।

जानकारी के अनुसार फिजिकल कॉलेज के सामने सरकारी आवास जी 5 और 9 में बीती रात अज्ञात चोरो ने चोरी की हैंं। जी 5 में महिला पुलिस एसआई कोमल परिहार के घर से चोर कुछ बर्तन व अन्य समान समेटकर ले गए।

वही जी 9 निवासी रिटायर कॉपरेटिव इस्पेक्टर सहकारिता विभाग रमेशचंद्र जैन के घर से बाईक व एलसीडी चोरी कर ले गए। महिला एसआई कोमल परिहार दिनारा थाने में पदस्थ हैं। फिजिकल पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
G-W2F7VGPV5M