भाजपा किसान मोर्चा रन्नौद अध्यक्ष लोधी का कोरोना बीमारी के चलते इंदौर में निधन - kolaras News

Bhopal Samachar
कोलारस। भाजपा के युवा वरिष्ठ नेता रन्नौद भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र लोधी सजाई वालों का बीते रोज कोरोना की बीमारी के चलते इंदौर के एक निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया।

यह अपने पीछे दो पुत्रियों को छोड़ गए ग्राम पंचायत सजाई जनपद पंचायत बदरवास मैं निवासरत थे वर्तमान में इनकी भाभी ग्राम पंचायत सजाई की सरपंच है भाजपा किसान मोर्चा के रन्नोद मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र लोधी मिलनसार एवं भाजपा के सक्रिय नेता थे। वह पार्टी के सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे युवा वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र लोधी सजाई वालों के निधन पर कोलारस विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों मित्रों सरपंच ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

शोक व्यक्त करने वालों मैं सांसद डॉ के पी यादव भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव पूर्व विधायक देवेंद्र जैन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी पूर्व मंडी उपाध्यक्ष सीताराम रावत पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे सहित समस्त जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।