जमीनी विवाद पर पति-पत्नी ने लाठियों से युवक की मारपीट की, मामला दर्ज - karera News

Bhopal Samachar
करैरा। करैरा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद पर पति-पत्नी ने लाठियों से मारपीट कर बद्री कुशवाह को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 324, 323, 294, 506 और 34 का मामला दर्ज कर लिया है। घायल व्यक्ति की पत्नी भी घायल बताई जा रही है।

फरियादी बद्री कुशवाह ने बताया कि उसका जमीनी विवाद राजाराम मुन्ना कुशवाह से चल रहा है। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने लाठियों से और बका से उसकी जमकर मारपीट की। जिससे उसके पैर में फैक्चर आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के विरूद्ध मामला कायम कर लिया है।

G-W2F7VGPV5M