आसमान से बरस रही है आग,पारा 47 के पार, गर्मी का इंतजार - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। बारिश न होने से लोग परेशान हैं तो दूसरी ओर गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। इतना ही नहीं सूर्य नारायण का पारा इतना तेज है कि दोपहर में घर से बाहर निकलते ही लोगों को जलन का अहसास होने लगता है। ऐसे में लोगों का कहना है कि शहर में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है और बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी से बुरा हाल है।

रात को भी कूलर नहीं दे रहे ठंडी हवा

तीन दिन से आसमान से आग बरस रही है और रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। कूलर चलाने के बाद भी लोगों को कूलर से गर्म हवा ही मिल रही है क्योंकि तापमान अधिक होने के चलते कूलर भी काम नहीं कर पा रहे हैं।

ठंडे पेय पदार्थ का ले रहे सहारा

लोगों का कहना है कि गर्मी से बचने के लिए लोगों को इन दिनो ठंडे पेय पदार्थ का सहारा लेना पड रहा है। इतना ही नहीं लोगों को अब ठंडे पेय पदार्थ के अलावा आइसक्रीम का सेवन करने भी गर्मी ने मजबूर कर दिया है।

बीमार हो रहे लोग

गर्मी और उमस के चलते लोगों का हाल बेहाल है ऐसे में लोग गर्मी के चलते बुखार और अन्य बीमारियों के चलते ग्रसित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस मौसम में न तो वह कुछ खा पा रहे है इतना ही नहीं गर्मी से छाले भी हो रहे हैं।
G-W2F7VGPV5M