ब्रेकिंग न्यूज़: 2 बाइकों की भिड़ंत में 4 गंभीर, 3 की हालात नाजुक - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के ग्राम टोडा से आ रही है। जहां आज दोपहर दो बाईकों में आमने सामने से भिडंत हो गई। इस हादसे में बाईक पर सबार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन की हालात स्थिति बताई जा रही है। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार संजय शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा उम्र 28 साल निवासी ऐचवाडा अपने साथी छोटू उर्फ डंपर शर्मा के साथ अपनी बाईक से बैराड से ऐचवाडा जा रहा था। तभी सामने से आ रही दीपक कुशवाह की बाईक से सामने से भिडंत हो गई। जिससे बाईक पर सबार संजय शर्मा,दीपक कुशवाह और लौहरे शाक्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में डंपर शर्मा उर्फ छोटू को भी गंभीर चोट आई है।

प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार दोनों बाईक तेज रफ्तार में थी। इस हादसे के बाद चारों को गंभीर चोटे आई है। जिसके चलते परिजन संजय शर्मा को सीधे ग्वालियर लेकर चले गए। जबकि तीन अन्य को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
G-W2F7VGPV5M