घर में घुसकर किशोरी का बलात्कार,पहचान उजागर न हो इसलिए पीड़िता को जबरन पिलाया जहर - Shivpuri News

Bhopal Samachar
कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में 16 साल की किशोरी के घर में गांव का ही एक युवक घुस आया और उसका बलात्कार कर दिया,इतना ही नही की पहचान उजागर नही हो जाए इसलिए उसे जबरिया जहर खिलाकर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार कोलारस थाना क्षेत्र में आने वाले टपरियन गांव में निवास करने वाली 16 साल की किशोरी घर में अकेली थी,उसके माता पिता खेत पर काम करने गए थे। किशोरी को घर में अकेले होने के कारण किशोरी के घर के पास रहने वाला युवक लाला केवट उसके घर में घुस आया और किशोरी के साथ बलात्कार कर दिया।

बताया जा रहा है कि बलात्कार की घटना उजागर नही हो जाए इस कारण लाला केवट ने किशोरी को जहर खिला दिया और घर से फरार हो गया। जब किशोरी के माता पिता घर लौटे तो किशोरी की तबियत खराब थी और वह रो रही थी।

परिजना ने रोने का कारण पूछा तो उसने पूरा घटनाक्रम अपने परिजना को बता दिया। परिजन किशोरी को तुरंत कोलारस अस्पताल लेकर गए। कोलारस से किशोरी को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
G-W2F7VGPV5M