SHIVPURI पर सोमवार को भी शिव की कृपा नही बरसी: आज 221 पॉजिटिव, 216 स्वास्थ्य

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी की फिजा में कोरोना वायरस का संक्रमण घुलता जा रहा हैं। प्रतिदिन 225 से अधिक संक्रमित लोगा जांचो में निकल रहे हैं आज सोमवार को भी शिव की कृपा शिवपुरी पर नही बरसी आज जिले की 653 जांच कोविड 19 की शिवपुरी के लोगो की आई हैं जिसमें 221 मरीजो की जांच रिर्पोट पॉजीटिव आई हैं।

शिवपुरी स्वास्थ्य विभाग से जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज सोमवार को जिले की 653 जांच रिर्पोट आई हैं जिनमे से 221 मरीजो की जांच पॉजिटिव आई हैं। वही आज 216 मरीजो ने कोरोना को जंग में हराते हुए स्वस्थय होकर अपने घरो को चले गए हैं।

जिले में आज दिनांक तक 8950 मरीज जांचो में पॉजिटिव हुए हैं और 6939 मरीज स्वस्थय होकर अपने घरो को चले गए हैं इस प्रकार जिले में वर्तमान में एक्टिव केसो की संख्या 1957 बनी हुई हैं। जिले की स्वस्थय पॉजिविटी दर 77 प्रतिशत हैं।
G-W2F7VGPV5M