छत पर नाबालिग किशोरी के साथ अश्लील हरकत, चिल्लाई तो छत से फैंक दिया - Bairad News

Bhopal Samachar
बैराड। जिले के गोवर्धन के ग्राम भिलोड़ी में बीते शुक्रवार की सुबह एक आरोपी छत के रास्ते से फरियादिया के घर में घुस आया। उस समय वह छत पर सो रही थी। जिसे आरोपी ने पकड़ लिया और उसके साथ अश£ील हरकतें करने लगा। जब बालिका ने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने उसे छत से धक्का दे दिया। जिससे बालिका घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 354, 452, 323 सहित 7/8 पॉस्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

जानकारी के अनुसार नाबालिग बालिका अपने घर की छत पर सो रही थी। तभी एक आरोपी रवि शर्मा उसके घर में घुस आया। जहां उसने छत पर बालिका को सोते हुए देखा तो उसकी नियत डावाडोल हो गई और वह बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए उसके पास आ गया और बालिका के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।

इसी दौरान बालिका की नींद खुल गई और उसने आरोपी को अपने पास देखा तो वह स्तब्ध रह गई और उसने जब चिल्लाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया। जिस पर बालिका विरोध की मुद्रा में आ गई। तभी आरोपी ने उसकी मारपीट कर उसे छत से धक्का दे दिया।

जिससे बालिका नीचे गिर गई और वह घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। बाद में परिवार के लोग जागे और बालिका को वहां से उठाकर लाए। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे थाने लेकर आए। जहां बालिका ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत थाने में दर्ज करा दी।
G-W2F7VGPV5M