कोरोना को रोकने एक साथ 52 कॉलोनियों में हुए यज्ञ - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कोरोना महामारी को काबू में करने के लिए देशभर में कई प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयास आज शिवपुरी में आरएसएस और वैदिक संस्थान के आव्हान पर किया गया। जहां नगर पालिका क्षेत्र के 52 कॉलोनियों में एक ही समय पर घर-घर यज्ञ कर आहुतियां दी गईं। यज्ञ प्रात: 9 बजे से प्रारंभ होकर प्रात: 10 बजे तक चले।

इस दौरान यज्ञ से निकले पवित्र धुएं से वातावरण शुद्ध हो गया। यज्ञ करने के लिए परिवार के बड़े बुजुर्गो के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों ने भी अपना योगदान दिया और यज्ञ के दौरान एक घंटे तक बच्चे यज्ञ में आहुतियां देते रहे।

वैदिक संस्थान से जुडे सदस्यों ने बताया कि हमारी भारतीय संस्कृति में देव यज्ञ (अग्रिहोत्र) की विशिष्ठ महिमा है। इस देव यज्ञ में पर्यावरण शुद्धि के साथ-साथ अनेकों रोगों को दूर करने की प्रक्रिया समाहित है। इसलिए वर्तमान में कोरोना वायरस को समाप्त करने के लिए वृहद रूप से यज्ञ करने की आवश्यकता है और इसी के तहत घर-घर यज्ञ करने की योजना बनाई।

जिसे मूर्त रूप देने के लिए आज लोग आगे आए और उन्होंने अपने घर में रोग नाशक और पुष्टिवर्धक आहुतियां देकर देव यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ उपरांत हवन की धूनी में हवन सामग्री, गूगल, गिलोय आदि डालकर अपने आसपास के क्षेत्र में उसे घुमाया।
G-W2F7VGPV5M