चंद रुपयों को बचाने लोडिंग चालक ने लगा दी मजदूरों की जिंदगी दाव पर, पलटी लोडिंगः 7 मजदूर घायल - Shivpuri News

Bhopal Samachar
कोलारस। 24 घंटे पूर्व शिवपुरी समाचार डाॅट काॅम ने एक खबर प्रकाशित की थी कि आरटीओ मेडम बहार निकलो,सडको पर मौत दौड रही हैं। खबर पर मोहर मात्र कुछ घंटो में ही लग गई,जब कोलारस अनुविभाग से खबर आई कि मजदूरो से भरी एक लोडिंग पलट गई ओर उसमें 7 मजदूर घायल हो गए। बसो के न चलने से लोडिंगो में सवारी ठसाठस भरी जा रही हैं इससे दुर्घटना की आंशका तो हैं साथ में कोरोना का संक्रमण भी दौड रहा है।

कोलारस थाना क्षेत्र की लुकवासा चैकी अंतर्गत मजदूरों से भर कर जा रही लोडिंग ग्राम पनवारी गांव की सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि लोडिंग चालक ने टोल-टैक्स बचाने के फेर में हाईवे की रोड से न जाते हुए गांव की सड़क पर वाहन लेकर जा रहा था।

देहरदा तिराहा पर मजदूर मजदूरी करने आए हुए थे, मजदूरी का काम पूरा होने के बाद अपने घर शिवपुरी जाने के लिए मजदूरों ने लुकवासा से 1500 रुपए में लोडिंग भाड़े से कर अपने घर लौट रहे थे तभी वाहन चालक ने पूरण खेड़ी टोल पर टैक्स बचाने के फेर मैं हाईवे से ना जाते हुए पास के कच्चे रास्ते पनवारी गांव से निकल रहा था। तभी लोडिंग गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 3 बच्चों सहित 7 मजदूर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर उनका उपचार जारी है।

लोडिंग वाहन में सवार मजदूर ने बताया की हम देहरदा से शिवपुरी जा रही थे। लोडिंग वाहन में 12 मजदूर सवार थे। जिनमें 7 लोग घायल हो गए। लोडिंग वाहन चालक से मना करने पर की गाड़ी को हाईवे से ले जाना है। कच्चे रास्ते से नहीं लेकिन गाड़ी चालक ने मजदूरों की नहीं मानी और कच्चे रास्ते से ले गया। जिससे हादसा घटित हो गया। घायलों में रिंकी (25), अरुण (20), लक्ष्मी (20), अवि (20), अभिषेक पुत्र राजेश, निर्जला पुत्री राजेश शामिल हैं। इन घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
G-W2F7VGPV5M