रेडियो पर कक्षा 5वीं और डिजिलेप पर 6 से 8वीं का संचालन जारी रहेगा: 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कोरोना संक्रमण फैलने की वजह से प्रदेश के साथ शिवपुरी जिले में भी कक्षा 1 से 8वीं तक स्कूल 15 अप्रैल 2021 तक के लिए बंद रखने के आदेश जारी हुए हैं। इस कारण 1 अप्रैल को नवीन शिक्षण में स्कूल संचालित नहीं हो पाएंगे। स्कूल बंद होने के कारण कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों के लीं कक्षाएं रेडियो और 6 से 8वीं तक की कक्षाएं डिजीलेप से संचालित की जाएंगी।

लोक शिक्षण आयुक्त ने बुधवार को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने संबंधी आदेश जारी किए हैं। जिसमें सभी सरकारी और निजी स्कूल 15 अप्रैल तक बंद रखे जाएंगे। इस कारण बीते सत्र की तरह ही रेडियो स्कूल, डिजीलैप और दूरदर्शन से पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

रेडियो स्कूल : कक्षा 1 से 2 के लिए पाठ्यपुस्तक आधारित हिंदी, गणित, अंग्रेजी विषयों में रेडियो कार्यक्रम प्रसारित किए जा रहे हैं। कक्षा 3 से 8 के लिए दक्षता उन्नयन गतिविधियां और जॉयफुल लर्निंग पाठ्यसामग्री डिजीलैप से पहले की तरह जारी रहेगी। कक्षा 1 से 8 के लिए शाम के प्रसारण में खेल, योग, कला, म्यूजिकल, यातायात नियम जैसे कार्यक्रम नियमित प्रसारित किए जाएंगे। सुबह 10 बजे से 11 बजे तक और शाम 5 बजे से 5:30 बजे तक कक्षाएं
-
डिजीलैप : डिजीलैप के तहत कक्षा 1 से 2 की पाठ्यपुस्तक आधारित वीडियो और कक्षा 3 से 8वीं के लिए दक्षता उन्नयन गतिविधि आधारित वीडियो हर दिन वाट्सएप ग्रुप के जरिए शिक्षक, पालक और छात्रों को उपलब्ध कराई जाएगी। शिक्षकों द्वारा वीडियो पर क्विज, प्रश्न आदि से सीखे गए का मूल्यांकन किया जाएगा। कक्षाओ का संचालन सुबह 9 से 10 बजे तक रहेगा।

दूरदर्शन : कक्षा 6 से 8वीं के लिए दूरदर्शन पर विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान में विषय आधारित शिक्षण 25-25 मिनिट का किया जा रहा है। इसके लिए समय सारिणी डिजीलैप से उपलब्ध कराई जा रही है। कक्षाओं का संचालन सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा।
G-W2F7VGPV5M