बैराड। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के मारूखेडी ऐंचवाडा से आ रही है। जहां आज रात्रि में एक आदतन अपराधी ने एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण का प्रयास किया। जब बच्ची चिल्लाई तो स्थानीय लोगों की नींद खुल गई। स्थानीय लोग तत्काल सक्रिय हुए और आरोपी को दबौचकर बांधकर डाल लिया। उसके बाद ग्रामीण उक्त आरोपी को बांधकर अपने साथ थाने ले आए। जहां पुलिस ने मासूम के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार धर्मवीर वाथम पुत्र प्रेमी बाथम उम्र 28 साल निवासी भदैरा आदतन अपराधी है। बीती रात्रि लगभग 2 बजे वह ग्राम मारूखेडी पहुंचा। जहां पहुंचकर उक्त आरोपी ने एक 5 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर उसे ले जाने लगा। जिसपर से बच्ची रोने लगी तो स्थानीय लोगों की नींद खुल गई। तत्काल स्थानीय लोगों ने उक्त आरोपी को पकडकर बांधकर डाल लिया। उसके बाद सुबह होने पर उक्त आरोपी को बांधकर ही थाने ले आए।
बताया जा रहा है उक्त आरोपी आदतन अपराधी है। पहले भी उक्त आरोपी पर 15 अपराध पजींबद्ध है। जिसमें दो हत्या सहित मारपीट और 110 हरिजन एक्ट के मामले दर्ज है। कुछ दिनों पहले ही उक्त आरोपी पैरोल पर बाहर आया था। इस मामले में पुलिस ने पीडित आदिवासी मासूम के परिजनों की शिकायत पर अपहरण छेडछाड सहित पोस्कों एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

