शादी के 16 साल बाद बाद महिला को घर से निकाला - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के कमलागंज से आ रही है। जहां शादी के 16 साल बाद एक महिला ने अपने पति सास ससुर,सास पर दहेज प्रताणना का आरोप लगाते हुए घर से निकाल दिया। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना फिजीकल में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार लीला पत्नि किशन शाक्य उम्र 32 साल निवासी कमलागंज की शादी किशन शाक्य के साथ 2005 में हुई थी। शादी के बाद से सब कुछ सही चल रहा था। बीते कुछ दिनों से आरोपी पति किशन,ससुर नारायण,सास रजनी शाक्य ने मारपीट कर घर से भगा दिया। इस मामले में पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
G-W2F7VGPV5M