सर्व ब्राह्मण समाज की जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा सिरसौद वाले एवं कार्यकारी अध्यक्ष कमल उपाध्याय की अनुशंसा पर सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी मुडोतिया एवं युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया हैं।

इसी क्रम में श्रीमति रमा भारद्वाज को सर्व ब्राह्मण समाज का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं श्रीमति वंदना पाराशर को जिला उपाध्यक्ष, श्रीमति भव्य ज्योति जैमनी को जिला सचिव तथा श्रीमति ज्योति वर्धन को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। इसके अलावा श्रीमति सिया मुदगल को जिला उपाध्यक्ष, श्रीमति अनीता वशिष्ठ को कोषाध्यक्ष, श्रीमति निधि पाराशर को शहर अध्यक्ष, श्रीमति हेमा शर्मा को सह कोषाध्यक्ष, श्रीमति नंदनी शुक्ला को युवा शहर अध्यक्ष, श्रीमति वंदना पाराशन को शिवपुरी मंडल वरिष्ठ शहर उपाध्यक्ष, श्रीमति मिथलेश पाराशर को वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य, श्रीमति वर्षा शर्मा को प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है।

जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा बूढदा को जिला महामंत्री एवं राजेंद्र पाठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश भारद्वाज एवं विजय जैमनी को कार्यकारिणी सदस्य तथा गिर्राज दुबे खजूरी को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। राजकुमार शर्मा को युवा ब्राह्मण समाज शिवपुरी में जिला महामंत्री बनाया गया।
G-W2F7VGPV5M