गोविंद नगर का मनोहर फांसी के फंदे पर लटक गया,नशे का आदी था मृतक - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना अंतर्गत आने वाले गोविंद नगर से आ रही है कि काॅलोनी में निवासरत एक 26 वर्षीय युवक फांसी पर लटक गया। युवक आज शाम को 7 बजे तक अपने परिजनो के साथ बैठा था। देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं और अभी कार्यवाई जारी हैं।

जानकारी के अनुसार गोविंद नगर में निवासरत मनोहर निगौती उम्र 26 साल पुत्र भावसिंह निगौती ने आज लगभग 8 बजे अपने कमरे के कुंदे से एक दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर लटक गया। बताया जा रहा हैं युवक आॅटो चलाता था।

बताया जा रहा हैं कि शाम 6 बजे तक यह अपने घर में परिजनो के साथ ही बैठा था और उसके बाद लगभग 7 बजे यह अपने कमरे में गया,अंदर से गेट लगा लिए और कुछ ही देर बाद उसने फांसी लगा ली।

घरवालो ने देखा कि मनोहर का गेट बहुत देर से बंद हैं और परिजनो ने उसे आवाज दी तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नही आई। उसके बाद बहुत देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जबाब नही आया।

किसी अंदेशा को देखते हुए परिजनो ने देहात थाना पुलिस को सूचित किया। परिजनो की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने खिडकी तो तोडा तो देखा मनोहर फांसी के फंदे से लटक रहा था।

बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था और स्मैक सहित अन्य नशीले पदार्थ का सेवन करता थां स्मैक के नशे ने अपने खाते पर एक ओर मौत प्लस कर ली है। पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में स्मैक का कारोबार चरम पर हैं। फिलहाल ने पुलिस ने लाश को उतारकर पंचनामा बनाकर लाश को पीएम के लिए भेज दिया हैं।
G-W2F7VGPV5M