बड़ा गांव और टोकनी से दो नाबालिग किशोरीयां गायब, अपहरण का मामला दर्ज - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना के बडौदी और रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम टोकनी से आ रही है। जहां एक ही दिन में जिले से दो नाबालिग किशोरीयां गायब हो गई। दोनों ही मामलों में परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को की। जहां पुलिस ने दोनों मामलों में अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार पहला मामला देहात थाना क्षेत्र के बडौदी का है। जहां बीते रोज एक नाबालिग किशोरी उम्र 16 साल अपने घर पर परिजनों के साथ सो रही थी। सुबह उठकर परिजनों ने देखा तो युवती गायब मिली।

दूसरी घटना रन्नौद थाना क्षेत्र के टोकनी की है। वहां भी युवती रात्रि में 9 बजे परिजनों के साथ सोई थी। उसके बाद सुबह जब परिजन जागे तो युवती गायब थी। दोनों ही मामलों में परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
G-W2F7VGPV5M