KOLARAS से फिल्मी स्टाईल में एक युवक को उठा कर ले गई राजस्थान पुलिस

Bhopal Samachar

कोलारस। खबर जिले के कोलारस से आ रही है। जहां आज राजस्थान पुलिस ने फिल्मी स्टाईल में एक युवक को उठाकर ले गई। पुलिस के चंगुल से एक युवक भाग गया।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के दो युवक कोलारस में किराए का कमरा लेकर राई रोड पर रह रहे थे। इन लोगों के मोबाईल की लोकेशन के आधार पर कल राजस्थान पुलिस एक बुलेरो और चार बाईकों से आई। जहां पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार करने की योजना बनाई।

पुलिस बीते दो दिन से उक्त युवकों की तलाश में जुटी हुई थी। तभी आज दोनों युवक कोलारस में जगतपुर में स्थिति आईसक्रीम की फैक्ट्री में बैचने के लिए आईस्क्रीम खरीदने पहुंचे। जहां राजस्थान पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। जहां पूरे शहर में आरोपी आगे आगे और पुलिस पीछे पीछे भागने लगी।

फिल्मी स्टाईल में पूरे जगतपुर में पुलिस और आरोपीयों के बीच दौडभाग चलती रही। उसके बाद पुलिस ने इन दोनों आरोपीयों में से एक को पकड लिया। जबकि दूसरा पास में स्थिति नर्सरी में कूंदकर भाग गया। अब यह आरोपी किस मामले में फरार थे यह स्पष्ट नहीं हो सका। इन आरोपीयों के कब्जे से पुलिस ने एक बाईक क्रमांक आर जे 14 49 एम 9107 भी बरामद की है। जिसकी नंबर प्लैट पर तत्काल कपडा बांधकर अपने साथ ले गई।

बताया यह भी जा रहा है कि उक्त पुलिस सिविल ड्रेस में आई थी। जिसने एक फार्म से कुछ महिलाओं को भी पकडा है। जो एक फार्म पर टमाटर तोड रही थी। यह दोनों युवक आईसक्रीम की फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीव्ही में कैद हुए है। जो यहां आकर बैचने के लिए आईसक्रीम खरीद रहे थे। 
G-W2F7VGPV5M