निधि समर्पण अभियान के तहत निकली विशाल रैली - Shivpuri news

Bhopal Samachar

शिवपुरी। भव्य श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर निधि समर्पण महाअभियान के जन जागरण के लिए देश भर में हिन्दू संगठनों द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया।

रैली खेड़ापति मंदिर से प्रारंभ कर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए समापन स्थल माधव चैक पर पहुंची। शहर में जगह.जगह राम भक्तों इस विशाल रैली पुष्पा वर्षा कर जगह.जगह भव्य स्वागत किया गया। जहां रैली को संबोधित डा. गोविन्द सिंह,महाराज पुरूषोत्तम दास जी महाराज, अरूण महाराज, राम सिंह यादव, नरेश ओझा, विनोद पुरी गोस्वामी सहित अन्य लोगों ने मंच को संबोधित किया।
 
जानकारी के अनुसार श्री राम भगवान के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंगदल सहित अन्य धार्मिक सामाजिक संगठनों द्वारा निधि संग्रह का कार्यक्रम अभियान के रूप में चलाया जा रहा हैं। इस अभियान को व्यापक रूप देने के लिए जन जागरण का अभियान भी विभिन्न कार्यक्रमों के तहत चलाए जा रहे हैं।

इसीक्रम में डीजे की धुनों पर साधु संतों के साथ विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली खेड़ापति मंदिर से प्रारंभ होकर  सुभाष चैकए नील घर चैराहे से होती हुई गुरुद्वारे से राजेश्वरी मार्ग पर पहुंचीए जहां से अस्पताल चैराहेए कोर्ट रोडए भेरो बाबा मंदिरए न्यू ब्लॉक चैराहेए हंस बिल्डिंगए जल मंदिरए कमलागंज, माधव चैक पहुंची जहां धन संग्रह निधि के कार्यालय का भी उदघाटन किया गया।  
G-W2F7VGPV5M